UPSC Mains 2020 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2021 से किया जाएगा। यूपीएससी सिविल मुख्य परीक्षा टाइम-टेबल के अनुसार परीक्षाएं 17 जनवरी 2021 तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में सफल हुए उम्मीदवार जो कि डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भर चुके हैं, वे यूपीएससी मेन्स शेड्यूल 2020 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।