यूपीएससी एनडीए और एनए (2) परीक्षा 2020 परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले परीक्षा से सम्बन्धित लिंक के साथ पार्ट 1 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नया पेज ओपेन होगा, जहां दिये गये विभिन्न दिशा-निर्देशों को पढ़कर एग्री करते हुए ‘हां’ के लिंक पर क्लिक करके अप्लीकेशन पेज जा पाएंगे। पार्ट 1 रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों रजिस्ट्रेशन नंबर अलॉट किया जाएगा, जिसकी मदद से उम्मीदवार लॉगिन करके पार्ट 2 रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।