2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Nursing Recruitment 2024: यूपीएससी ने नर्सिंग स्टाफ के 1930 पदों पर निकाली भर्ती, योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

ऐसे लोग जो मेडिकल क्षेत्र से संबंध रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये खबर उनके काम की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नर्सिंग स्टाफ के 1930 पदों पर भर्ती निकाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 3 Mar 2024, 12:12 PM IST

upsc_nursing_recruitment_2024.jpg

UPSC Nursing Recruitment 2024

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: ऐसे लोग जो मेडिकल क्षेत्र से संबंध रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये खबर उनके काम की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नर्सिंग स्टाफ के 1930 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू होगी और 27 मार्च 2024 तक चलेगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है तो इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई करें।


नर्सिंग सेवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा।


चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति क्षम एवं रोजगार मंत्रालय (Sarkari Naukri) के तहत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालों में होगी। बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग न्यूनतम 60% अंकों के साथ हो और संबंधित राज्य या केंद्रीय नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होनी चाहिए।