UPSC recruitment 2019 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (UPSC) ने सरकार में विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन वरिष्ठ डिजाइन अधिकारी (Senior Design Officer), वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (Senior Technical Officer), प्रधान डिजाइन अधिकारी (Principal Design Officer) सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन आवेदन प्रिंट करने की आखिरी तारीख 13 दिसंबर, 2019 है।