UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) ने वैज्ञानिक और अन्य पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी भर्ती (UPSC recruitment) प्रक्रिया के तहत वैज्ञानिकों और अन्य के 41 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2020 है।