UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मेडिकल ऑफिसर / रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) की वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in पर केवल 13 अगस्त 2020 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।