संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces) (सीएपीएफ) (CAPF) में सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 322 पदों को भरा जाएगा। इनमें से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), आइटीबीपी (ITBP) और एसएसबी (SSB) के लिए क्रमश: 86, 55, 91, 60 और 30 पद हैं। पुरुष और महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार के सेवारत सिविलियन कर्मचारी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।