UPSC Recruitment 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) ने सहायक निदेशक (कैपिटल मार्केट), विशेषज्ञ ग्रेड III (रेडियो निदान, प्रसूति एसं स्त्री रोग, तपेदिक) सहित विभिन्न पदों पर इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 43 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती संस्कृति, स्वास्थ्य, श्रम, खान मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय के लिए निकाली गई है।