यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, "जो उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि 1 अगस्त 2019 तक अपना ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र तैयार कर लें।" बिना प्रमाण पत्र के अभ्यर्थी सामान्य वर्ग में शामिल रहेगा। इस श्रेणी के अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र तहसीलदार/मजिस्ट्रेट या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बनवा सकते हैं। UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2 जून को आयोजित की जाएगी। UPSC सिविल सेवा 2019 मुख्य परीक्षा 20 सितंबर, 2019 से शुरू होगी।