
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने असिस्टेंट एंथ्रोपोलॉजिस्ट और स्पेशलिस्ट के कुल 13 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः
असिस्टेंट एंथ्रोपोलॉजिस्ट (कल्चरल एंथ्रोपोलॉजी डिविजन), पद : 03 (सामान्य-01)
योग्यताः
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री हो।
- कल्चरल एंथ्रोपोलॉजी क्षेत्र में एक वर्षीय शोध का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4600 रुपये।
स्पेशलिस्ट ग्रेड- III (रेडियो-डायग्नोसिस), पद : 10 (सामान्य-01)
योग्यताः
- एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की हो।
- साथ ही संबंधित या सुपर स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा हो।
- इसके बाद तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।
वेतनमान :15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6600 रुपये।
चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू से पहले रिक्रूटमेंट टेस्ट का आयोजन भी किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क - 25 रुपये। शुल्क का भुगतान कैश द्वारा एसबीआई की किसी भी शाखा या एसबीआई नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ वीजा कार्ड से भी शुल्क अदा कर सकते हैं। एससी, एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट पर लॉगइन करें। यहां ONLINE RECRUITMENT APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS RECRUITMENT POSTS लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ONLINE RECRUITMENT APPLICATION वेबपेज खुलेगा। यहां होमपेज पर चौथे नंबर वाले बॉक्स में जाएं। इसके अंतर्गत दिए गए Recruitment Advertisement No.21/2017 लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और पद से संबंधित योग्यता जांच लें।
- अब ONLINE RECRUITMENT APPLICATION वेबपेज पर वापस आएं। यहां दूसरे बॉक्स में मौजूद New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। अब इसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज करें और ‘सेव एंड कंटिन्यू’ टैब पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और फोन या ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे अपने पास सुरक्षित रखें।
- अब आप ONLINE RECRUITMENT APPLICATION वेबपेज पर Advertisement No. / विज्ञापन संख्या : 21/2017 सेक्शन में जाएं।
- इस सेक्शन के अंतर्गत आवेदित पद के सामने मौजूद Apply Now/ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 30 नवंबर 2017
फोन : 011-23385271/ 011-23381125
UPSC Recruitment Notification 2017:
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में असिस्टेंट एंथ्रोपोलॉजिस्ट और स्पेशलिस्ट के कुल 13 रिक्त पदों पर भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
16 Nov 2017 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
