
UPSSSC में निकली ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती, जल्द करें आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए 1527 ग्राम पंचायत अधिकारी समेत कुल 1953 पदों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई 2018 शुरू है तथा पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 जून और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जून है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 27 जून है। ऐसे में अभी तक जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो 25 जून तक अपना रिजस्ट्रेशन जरूर करवा लेवें। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आॅफिश्यिल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर की जा रही भर्ती
upsssc यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 30 मई 2018 को जारी किए गए नोटिफिकेन के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी के 1527 पदों, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण के 362 पदों और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पदों के पर भर्ती की जा रही है।
भर्ती का नोटिस upsssc.gov.in पर देखें
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की जा रही है। हालांकि ऑनलाइन व्यवस्था नही होने पर ऑफलाइन परीक्षा कराई जा सकती है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा 2018 सिलेबस
upsssc की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए योजना और पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें हिंदी परिज्ञान एवं लेखन 100 अंक, सामान्य बुद्धि परीक्षा 100 अंक तथा सामान्य ज्ञान 100 अंक के होंगे। सभी विषयों से संबंधित 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
Published on:
18 Jun 2018 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
