UPSSSC Jobs 2023 : उत्तरप्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) (यूपीएसएससी) (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 382 पदों को भरा जाएगा। इनमें से सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 153, 80, 8, 103 और 38 पद हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।