सैनिक स्कूल रीवा, मध्य प्रदेश ने कॉन्ट्रैक्ट बेस पर मैट्रन, वार्ड ब्यॉय और जनरल वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत मैट्रन के 1, वार्ड ब्वॉय के 3 और जनरल वर्कर के 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन भेज सकते है। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 16 जुलाई, 2018 है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नीचे दी गई भर्ती से संबंधित जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें।