2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजया बैंक ने खेल कोटे के तहत क्लर्क के 10 पदाें पर वैकेंसी निकाली, करें आवेदन

vijaya bank sports quota recruitment 2018, विजया बैंक ने खेल कोटे के तहत क्लर्क के 10 रिक्त पदाें पर भ्रती के लिए आवेदन आमंत्रित किए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Apr 19, 2018

vijaya bank

vijaya bank sports quota recruitment 2018, विजया बैंक ने खेल कोटे के तहत क्लर्क के 10 रिक्त पदाें पर भ्रती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 27 अप्रैल 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

vijaya bank में रिक्त पदाें का विवरणः

क्लर्क, कुल पद : 10


खेलों के अनुसार रिक्तियों का विवरण :
क्रिकेट, पद : 04
बॉस्केटबॉल, पद : 04
कबड्डी, पद : 02

योग्यता :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। ग्रेजुएट उम्मीदवारों को वरीयता प्राप्त होगी।

खेल योग्यता :
- अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/यूनिवर्सिटी स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में देश/राज्य/यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया हो।

आयुसीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।

वेतनमान : 11765 से 31540 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी 300 रुपये। एससी/एसटी/दिव्यांग 50 रुपये।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और फील्ड ट्रायल में प्रदर्शन के अनुसार होगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार को बैंक की वेबसाइट www.vijayabank.com पर लॉगइन करें।
- अब होमपेज खुलने पर ऊपर की ओर कॅरियर्स ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित नया वेबपेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इस पर नोटिफिकेशन नंबर 02/2018 (रिक्रूटमेंट ऑफ स्पोर्ट्समैन इन क्लर्किकल कैडर) लिंक के आगे व्यू डिटेल्स ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा। इस पर अपनी योग्यता के अनुरूप विषय में नोटिफिकेशन खोलिए।
- जारी विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन पत्र को सब्मिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें और निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें।

यहां भेजें आवेदन का प्रिंटआउट :
डिप्टी जनरल मैनेजर-एचआरडी, विजया बैंक, हेड ऑफिस, 41/2, ट्रिनिटी सर्किल, एमजी रोड, बैंगलुरु-560001

महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल 2018

आवेदन का प्रिंटआउट जमा करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.vijayabank.com

Vijaya bank sports quota recruitment notification 2018:

विजया बैंक ने खेल कोटे के तहत क्लर्क के 10 रिक्त पदाें पर भ्रती के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक यहां क्लिक करें।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग