Vistara recruitment 2019 : विस्तारा एयरलाइंस (Vistara airlines) ने नोटिफिकेशन जारी कर कैबिन क्रू पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार वॉक इन इंटरव्यू के जरिए इन पदों के लिए शामिल हो सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू 29 से 30 अप्रेल को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। घरेलू या अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन में कैबिन क्रू के रूप में काम करने का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।