पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा सूचना के मुताबिक आयोग ने राज्य सरकार से परामर्श के बाद 7 मई से 30 जून 2021 के बीच प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। फिलहाल, आयोग ने स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए संभावित तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। डब्ल्यूबीपीएससी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित हर अपडेट के लिए आयोग के पोर्टल को समय-समय पर चेक करते रहें।