7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखरी मौका

PSC School Sub Inspector Recruitment 2018 के तहत स्कूल सब इंस्पेक्टर के 338 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 6 Aug 2018, 2:47 PM IST

PSC School Sub Inspector Recruitment 2018

स्कूल सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखरी मौका

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने स्कूल सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती आवेदन आम़ंत्रित किए है। PSC School Sub Inspector Recruitment 2018 के तहत स्कूल सब इंस्पेक्टर के 338 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि आवेदन कर सकते है। ध्यान रहे जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है उसके पास आज आखरी मौका है। School Sub Inspector के पद पर अधिकतम 36 वर्षीय अभ्यर्थी अप्लाई कर सकता है। आवेदन का मोड आॅनलाइन रखा गया है। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 06 अगस्त 2018 है।

PSC School Sub Inspector Recruitment 2018 से जुड़ी जानकारी

पद का नाम: स्कूल सब इंस्पेक्टर
रिक्त पदों की संख्या: 338
स्कूल सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आॅनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख: 06 अगस्त, 2018
आॅफिशियल वेबसाइट: www.pscwbapplication.in/

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में सेकेंड क्लास बैचलर (ऑनर्स) डिग्री या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही वह मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से बीएड या समकक्ष योग्यताधारी हो। अभ्यर्थी को बांग्ला/नेपाली भाषा अच्छी तरह बोलना और लिखना आना चाहिए। स्कूल में पढ़ाने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवार को 9,000-40,500 रुपए सैलेरी (ग्रेड पे 4,700 रुपए) दी जाएगी।

आयुसीमा: आवेदनकर्ता की अधिकतम उम्र 36 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01-01-2018 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 160 रुपए देना होगा जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क की सीमा से मुक्त रखा गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन या बैंक चालान के जरिए जमा करा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन दो स्तरीय परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

कैसे करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आॅफिशियल वेबसाइट www.pscwbapplication.in/ पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।