6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2022 में इतने प्रतिशत बढ़ जाएगी आपकी सैलरी, इस सेक्टर की जॉब में होगा सबसे ज्यादा फायदा

- डेलॉइट के सर्वे के मुताबिक, कुछ सेक्टर्स के कर्मचारियों को निराशा हाथ लग सकती है।- प्री-कोविड लेवल पर पहुंच जाएगी आपकी सैलरी ।- हर इंडस्ट्री में रिकवरी की रफ्तार अलग होने से अगली सैलरी हाइक भी अलग रह सकती है।- आइटी और इससे जुड़े सेक्टर्स में ग्रोथ 20 साल के उच्चतम स्तर पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 2 Oct 2021, 1:00 PM IST

salary increase

salary increase

नई दिल्ली। वर्ष 2022 में सभी सेक्टर के कर्मचारियों का औसत इन्क्रीमेंट वर्ष 2021 के मुकाबले अधिक होने की उम्मीद है। सैलरी हाइक प्री-कोविड लेवल पर पहुंच जाएगा। डेलॉइट सर्वे के मुताबिक, 2022 में औसत इन्क्रीमेंट 8.6% रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ सेक्टर्स के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के मोर्चे पर निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि इकोनॉमिक रिकवरी सभी क्षेत्रों में अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है। डेलॉइट वर्कफोर्स एंड इन्क्रीमेंट ट्रेंड सर्वे के मुताबिक, हर इंडस्ट्री में रिकवरी की रफ्तार अलग होने से अगले सैलरी हाइक भी अलग रह सकती है।

डेलॉइट इंडिया के पार्टनर आनंदरूप घोष ने कहा कि सैलरी हाइक इकोनॉमी में रिकवरी और सेक्टर विशेष की स्थिति पर निर्भर करेगी। सप्लाई चेन में आई रुकावट से ऑटो सेक्टर में रिकवरी अटकी हुई है। वहीं, सर्विस सेक्टर के कुछ सेगमेंट में भी पूरी तरह रिकवरी नहीं हुई है।

आइटी में डबल डिजिट इन्क्रीमेंट -
आइटी और इससे जुड़े सेक्टर्स में ग्रोथ 20 साल के उच्चतम स्तर पर है। इससे डिजिटल ई-कॉमर्स और आइटी कंपनियों में डबल डिजिट में इन्क्रीमेंट होने की संभावना है।

यहां सबसे कम हाइक का अनुमान-
रिटेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में सबसे कम सैलरी हाइक होने का अनुमान है। ये सेक्टर कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।