1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां बैंक के 18 कर्मचारी Corona पॉजिटिव, 8 शाखाएं रही बंद

जोधपुर में लगातार कोरोना का विस्फोट ( Coronavirus in Jodhpur) जारी जारी है। जिले में कोरोना संक्रमितों ( covid 19 ) में अब बैंकों का स्टाफ भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आ रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India ) की सोमवार को सभी 8 शाखाओं को बंद रखा गया। यहां बैंक के करीब 18 कर्मचारी पॉजिटिव ( Corona Positive ) आ गए हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 16 Jun 2020, 9:28 AM IST

Coronavirus: गुजरात में कोरोना 376 नए मामले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हजार पार

Coronavirus: गुजरात में कोरोना 376 नए मामले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हजार पार

जोधपुर। जोधपुर में लगातार कोरोना का विस्फोट ( coronavirus in Jodhpur) जारी जारी है। जिले में कोरोना संक्रमितों ( covid 19 ) में अब बैंकों का स्टाफ भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आ रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India ) की सोमवार को सभी 8 शाखाओं को बंद रखा गया। यहां बैंक के करीब 18 कर्मचारी पॉजिटिव ( Corona Positive ) आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा रीजनल ऑफिस में करीब 12 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद ऑफिस को बंद किया गया। अन्य कर्मचारियों के रीजनल ऑफिस से संपर्क के कारण सभी शाखाओं को भी बंद कर दिया गया। वहीं जिले में विभिन्न इलाकों से सोमवार को 20 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। 60 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। दो महिलाओं की एमडीएम अस्पताल और एमजीएच में मौत हो गई।

कोरोना केस
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-453
पॉजिटिव से नेगेटिव-1718

डिस्चार्ज-1717
कुल मौतें-31

इधर प्रदेश में सोमवार को 287 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिससे अब पॉजिटिवों का कुल आंकड़ा 12981 तक पहुंच गया है। पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश में 219 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए व 277 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2895 ही है।