4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 हजार रुपए किराए के फ्लैट में चल रहा था आइपीएल पर सट्टे का खेल

- बहुमंजिला इमारत में बीकानेर से आए थे सट्टा लगाने- छह गिरफ्तार, बीस-पच्चीस मोबाइल व लाखों का हिसाब
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 4 Oct 2020, 6:00 AM IST

23 हजार रुपए किराए के फ्लैट में चल रहा था आइपीएल पर सट्टे का खेल

23 हजार रुपए किराए के फ्लैट में चल रहा था आइपीएल पर सट्टे का खेल

जोधपुर.
बोरानाडा थाना पुलिस ने डीपीएस से चौपासनी बाइपास स्थित बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आइपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे ७२ लाख रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब मिला।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि बाइपास स्थित वितराग सिटी के ब्लॉक ए के एक फ्लैट में आइपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी, जहां आइपीएल में चल रहे दो मैचों पर सट्टा बुक कर रहे बीकानेर में कोटगेट थानान्तर्गत राणी बाजार निवासी गणपतराम पुत्र गणेशाराम जाट, गंागशहर थानान्तर्गत इन्द्रा चौक निवासी दिनेश पुत्र निर्मल कुमार जैन, महेश कुमार पुत्र रामलाल सुथार, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, पिंकेश पुत्र हरिओम प्रजापत और कस्तूरी रेजीडेंसी निवासी मुकुल पुत्र रणजीत कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया। इनसे बीस-पच्चीस मोबाइल, कई मोबाइल लाइनों की एक अटैची, एलइडी टीवी और हिसाब की डायरियां जब्त की गई। जिनमें ७२ लाख रुपए का हिसाब पाया गया। पुलिस का कहना है कि बीकानेर के पांचों युवक पांच-छह दिन पहले ही फ्लैट में आए थे और क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे। दिनेश ने 23 हजार रुपए मासिक में यह फ्लैट किराए पर लिया था।