2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से 5 और मरीजों की मौत, 171 नए केस सामने आए

    एक-एक मौत एमडीएम और एमजीएच में और तीन मरीजों ने एम्स जोधपुर में तोड़ा दम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhishek Bissa

•

Updated: 30 May 2021, 1:02 AM IST

कोरोना से 5 और मरीजों की मौत, 171 नए केस सामने आए

कोरोना से 5 और मरीजों की मौत, 171 नए केस सामने आए

जोधपुर. कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है, लेकिन आंकड़ों की घटत-बढ़त बरकरार है। जोधपुर में शनिवार को 171 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले और 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 615 को डिस्चार्ज दिया गया है। मई माह के 29 दिनों में 33032 जने संक्रमित, 49045 डिस्चार्ज और 713 ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक 70685 जने संक्रमित, 62463 डिस्चार्ज और 1157 मौतें हुई हैं। एम्स जोधपुर में भर्ती जोधपुर निवासी शारदा देवी ( 55), निंबो का तालाब ओसियां निवासी नैन कंवर ( 56) व रूपनगर पावटा सी रोड बीजेएस कॉलोनी निवासी सरिता चौधरी ( 41) का निधन हो गया। एमडीएम अस्पताल में बालेसर निवासी मोगाराम (67) और एमजीएच में चौपासनी निवासी हरिसिंह ( 48) का भी निधन हो गया।

----

इधर, 10491 को लगी कोविड की प्रथम बार वैक्सीन

जोधपुर. जोधपुर में शनिवार को 10491 को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 122 साइट्स पर हैल्थ वर्कर्स ने प्रथम डोज 312, 38 ने द्वितीय, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 126 ने प्रथम, 55 जनों ने द्वितीय डोज लगवा दी हैं। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग में 5128 ने प्रथम, 45 से 60 आयुवर्ग में 4142 ने प्रथम, 410 ने द्वितीय, 60 से ऊपर आयु वालों में 783 ने प्रथम, 243 ने द्वितीय डोज लगवाई हैं। 746 जनों ने कुल द्वितीय डोज शनिवार को लगवा दी है।