22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को टीम ने एक स्कूल संचालक के खिलाफ मंडोर थाने में मामला दर्ज करवाया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rajendra Singh Rathore

•

Updated: 9 Apr 2021, 7:08 PM IST

स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

जोधपुर. कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को टीम ने एक स्कूल संचालक के खिलाफ मंडोर थाने में मामला दर्ज करवाया है। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। बार-बार हिदायत दिए जाने के बावजूद भी कुछ लोग कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना कर रहे हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ जॉइंट इंफोर्समेंट टीम सख्त कार्रवाई कर रही है। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि शुक्रवार को जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने मंडोर में औचक निरीक्षण किया तो इस दौरान न्यू सेंट्रल एकेडमी स्कूल की जांच की। नगर निगम उपायुक्त उत्तर शैलेंद्र सिंह और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो वहां कक्षा 3, 4 , 5 और 7 के बच्चों को अध्ययन कार्य करवाए जा रहा था , जबकि राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाने के निर्देश जारी किए हैं । आयुक्त तोमर ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर स्कूल संचालक के खिलाफ मंडोर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।--