6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
रुपयों के विवाद में लगा वर्दी पर आरोप, मंडोर थाने में हुआ ऐसा काम कि लोगों को करना पड़ा विरोध
Play video

रुपयों के विवाद में लगा वर्दी पर आरोप, मंडोर थाने में हुआ ऐसा काम कि लोगों को करना पड़ा विरोध

- क्षेत्रवासियों ने मण्डोर थाने में जताई नाराजगी, थानाधिकारी ने समझाइश की
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 27 Jun 2018, 1:57 PM IST

 

जोधपुर. बीसी की राशि में छह हजार रुपए बकाया होने को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति को मण्डोर थाने में बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। उप निरीक्षक पर पहले थप्पड़ और फिर हेलमेट व लातों से मारने का आरोप लगाया गया है। मण्डोर थानान्तर्गत गोपी का बेरा के क्षेत्रवासियों ने मारपीट को लेकर बुधवार को थाने में विरोध जताया। गोपी का बेरा निवासी अजय सिंह गहलोत ने बताया कि मंगलवार शाम उसे मण्डोर थाने बुलाया गया, जहां पहुंचने पर उप निरीक्षक उसे एक कमरे में ले गया। वहां भोमाराम व एक व्यक्ति भी थे। उसका थप्पड़ मारा और फिर हेलमेट व लातों से मारपीट की गई। कमरे में मौजूद भोमाराम का आरोप है कि अजय सिंह बीसी चलाता है। वह भी बीसी का सदस्य था। बीसी पूरी होने पर उसे तीस हजार रुपए दे दिए गए थे। जबकि छह हजार रुपए अभी तक बकाया है। जो अजय सिंह नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर अजय सिंह को थाने बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसका पता लगने पर बुधवार सुबह अजय सिंह, रिश्तेदार व मोहल्लेवासी थाने पहुंचे और विरोध जताया। बगैर किसी वजह से मारपीट करने वाले थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंचे व नाराजगी जताई। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने थानेदार को अपने कक्ष में बुलाकर मामले की जानकारी ली। तब थानेदार ने मारपीट करना स्वीकार किया। थानाधिकारी ने समझाइश कर मोहल्लेवासियों को शांत किया। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।