जीनगर समाज
जोगमाया जीनगर मोहल्ला विकास समिति प्रतापनगर के तत्वावधान में 18 अप्रेल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष डायालाल चौहान ने बताया कि विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सम्मेलन के संचालन के लिए 16 अलग-अलग कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। सचिव ताराचंद गुर्जर ने बताया कि 18 अप्रेल को सवा दस बजे 21 दूल्हों की सामूहिक बारात प्रतापनगर क्षेत्र के संजय गांधी कॉलोनी -ए से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए विवाह स्थल शॉपिंग सेंटर स्थित गरबा पार्क पहुंचेगी। जोधपुर के प्रमुख संतों व धर्मगुरुओं की मौजूदगी में आशीर्वाद समारोह, वरमाला व पाणिग्रहण संस्कार होगा। प्रीति भोज व्यवस्था गुरों का तालाब स्थित पाश्र्वनाथ वाटिका में रखी गई है। सभी जोड़ों को शाम पांच बजे विदाई दी जाएगी। सामूहिक विवाह स्थल पर मंगलवार को पं. सेवाराम के आचार्यत्व में भूमि पूजन व विनायक स्थापना की गई, जिसमें समिति पदाधिकारियों सहित परमानंद चौहान, मुकेश चौहान,ताराचंद गुर्जर, हुकमचंद चौहान, सम्पतलाल चौहान, सत्यनारायण गहलोत, लालचंद सोलंकी, हस्तीमल चौहान,किनया बाई, सरिया बाई,उमंगकंवर, राधादेवी,मधुरानी, इंदुबाला,कमला चौहान और जाली बाई सहित समाज के लोग मौजूद थे।