13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
पत्रिका अभियान में हाथ बंटा खुशी से नाच उठी महिलाएं, श्रमदान से निखर उठा मामजी तालाब
Play video

पत्रिका अभियान में हाथ बंटा खुशी से नाच उठी महिलाएं, श्रमदान से निखर उठा मामजी तालाब

ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा  

Google source verification

बासनी/जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकारों की कड़ी में सोमवार को अमृतम जलम् महाअभियान के तहत डोली के मामाजी तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डोली व आसपास के गांवों से ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर उत्साह से श्रमदान किया। अभियान में कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान कर अपनी भागीदारी निभाई। जिसमें लूणी पंचायत समिति के विकास अधिकारी मोहनलाल चौधरी, कांग्रेस नेता डॉ राकेश चौधरी, राजेश गहलोत, महिला कांग्रेस देहात उपाध्यक्ष रजनी चौधरी, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीषा पंवार, थानाराम मुंडन, नंदवान के पूर्व सरपंच खरताराम, भलाराम भगत, देवेंद्र भारती व समाजसेविका मंजू गौड़, पशु कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य सुरताराम देवासी, अधिवक्ता अणदाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया अभियान के तहत डोली तालाब में श्रमदान कर तालाब भूमि पर झाडिय़ां, बबूल के कांटे आदि को हटाया गया। वर्षा जल संग्रहण के तहत तालाब की मिट्टी की खुदाई करके पाल बांधी गई।

 

जल संरक्षण की शपथ


अभियान में शामिल हुए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने वर्षा जल संरक्षण की शपथ ली।

 

उत्साह इतना कि ढोल की धुन पर नाच उठी महिलाएं


अभियान में शामिल होने आई महिलाएं ढोल की मधुर धुन पर मोहित होकर नृत्य करने लगीं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़