उन्होंने प्रशंसक का हाथ पकड़कर बदतमीजी नहीं करने के लिए समझाया और भविष्य में किसी मेहमान के साथ धक्कामुक्की और परेशान नहीं करने की नसीहत दी। एयरपोर्ट के कुछ सुरक्षा अधिकारियों ने अर्जुन को कार तक सुरक्षित पहुंचाया। वे कुछ देर जोधपुर में रुकने के बाद सड़क मार्ग से जैसलमेर रवाना हो गए। गौरतलब है कि इश्कजादे, तेवर, हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स और गुंडे आदि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता के साथ अपने माचो लुक्स से अर्जुन दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके हैं।