अदालत में 4 वर्ष 7 माह चला मामला
एससी-एसटी कोर्ट में यह मामला चार वर्ष सात माह तक चला। इस दौरान अभियोजन ने 44 गवाहों की मजबूत गवाही करवाई। इसी के साथ पीडि़ता, उसकी मां और उसके पिता के स्पष्ट बयानों के मद्देनजर और पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के आधार पर आसाराम व अन्य दो आरोपियों को सजा सुनाई गई।