5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट पहुंचे आसाराम ने कहा मेरी तो रोज दिवाली है और कस दिया यह तंज, जानिए पूरा माजरा

आसाराम मामले में आज अन्तिम बहस  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 23 Oct 2017, 3:34 PM IST

asaram case

asaram rape case, asaram hearing, asaram disciple, asaram latest news, crime news of jodhpur, Jodhpur

जोधपुर . अनुसूचित जाति जनजाति के विशिष्ट न्यायालय के न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा की अदालत में चल रहे नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में अभी आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। मीडिया से रू ब रू होकर आसाराम ने कहा मेरी तो रोज दिवाली है, हरी करे सों खरी। कोर्ट की खराब पड़ी लिफ्ट पर तंज कसा और कहा यहाँ तो रोज यही हाल है। दिपावली के बाद पहली बार कोर्ट पहुचे आसाराम को देखने भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पडी़।

नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम का मामला अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में बुधवार को बचाव पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे हो गए। मामला अंतिम बहस के लिए 23 अक्टूबर को रखा जाएगा। सुनवाई के बाद अदालत से बाहर निकले आसाराम के चेहरे पर आस की किरण नजर आ रही थी। आसाराम ने कहा. मैं भी चाहता हूं कि मामला जल्द पूरा हो जाए। चलो अब अंतिम बहस के साथ मामला पूरा हो जाएगाए जो होगा वह अच्छा होगा। मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है। न्यायपालिका पर विश्वास है।



गौरतलब है कि 01 सितम्बर 2013 को नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में छिंदवाड़ा के आश्रम से आसाराम को गिरफ्तार कर पुलिस जोधपुर लेकर आई थी। तब से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में है। न तो उसे जमानत मिली और न ही अन्य राहत मिली। इस मामले में जहां अभियोजन ने 44 गवाहों एवं बचाव पक्ष की ओर से 31 गवाहों के बयान करवाए गए।



अनुसूचित जाति जनजाति के विशिष्ट न्यायालय में सोमवार 25 सितंबर को नाबालिग लड़की से यौन दुराचार के आरोपी आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर ढाई बजे पेश किया। न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा की अदालत विशिष्ट लोक अभियोजक पोकरराम विश्नोई तथा पीडि़ता के वकील प्रमोदकुमार वर्मा ने बचाव पक्ष के गवाह जम्मू.कश्मीर के नोवाबाद जिला पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार से जिरह पूरी की।

गाौरतलब है कि नोवाबाद जिले में आसाराम के एक समर्थक द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया था कि जोधपुर में कुछ लोग आसाराम से रुपए ऐंठने के लिए ब्लैकमेल कर झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं। उस मुकदमे में अनुसंधान अधिकारी रहे सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार से जिरह की गई।

अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। इसमें रिलाइंस कम्यूनिकेशन के नोडल अधिकारी के पेश होने की सम्ंभावना है । दूसरी ओर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या.3 में आसाराम के खिलाफ चल रहे आईटी एक्ट के तहत मामले की सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

पिछली सुनवाई में कहा, मैं गध हूं

आसाराम हमेशा अपने अजीबोगरीब बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहे हैं। देश में कोई भी समसामयिक मुद्दा रहा होए आसाराम की उस पर टिप्पणी जरूर हुआ करती थीए लेकिन पिछले कुछ समय से आसाराम ने चुप्पी साध रखी थी। ये चुप्पी गुरुवार को उस समय टूट गई जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लियाए जो उन्हें शायद नागवार गुजरा।