21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस गांव में एक साथ एक ही परिवार की उठी तीन अर्थियां, गमगीन हुआ गांव का माहौल, चुल्हे तक नहीं जले

राजस्थान के इस गांव में एक साथ एक ही परिवार की उठी तीन अर्थियां, गमगीन हुआ गांव का माहौल, चुल्हे तक नहीं जले  

2 min read
Google source verification
accident

accident

जोधपुर/ओसियां।

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दुर्घटना के पूरे गांव को झंझोर कर रख दिया। जोधपुर के ओसियां उपखण्ड क्षेत्र के खेतासर गांव में रविवार को हर एक नागरिक उस समय हक्का बक्का रह गया, जब एक ही परिवार से तीन अर्थियां उठी। यह नजारा देख हर कोई भावुक हो गया।

शनिवार को बालेसर क्षेत्र में पिकअप पलटने से मौत का शिकार बने खेतासर निवासी 50 वर्षीय बाली पत्नी मांगीलाल, 35 वर्षीय प्रकाश पुत्र मांगीलाल, राजू पत्नी पुनाराम का सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शमशान घाट पर घनमीन माहौल में अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। तीन अर्थिया एक साथ देख गांव का हर एक नागरिक हक्का बक्का रह गया। परिवारजनों को विलापते देख हर कोई सहम-सा गया।


नहीं जले गांवों के चुल्हे

रविवार को सुबह से शाम तक खेतासर बजार के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे तथा घरों में चुल्हे नहीं जले। इस दौरान ओसियां, खेतासर, गोपासरिया, तिंवरी, घेवड़ा सहित आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगे ने यहां पहुंच मृतकों को श्रद्धांजलि देकर भगवान से आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। वहीं खाबड़ा कल्ला निवासी 48 वर्षीय पतासी पत्नी सोनाराम राव का भी रविवार सुबह आठ बजे रीति रिवाज अनुसार अन्तिम संस्कार किया गया। खाबड़ा के सेवानिवृत थानाधिकारी चम्पालाल गायणा एवं गंगाराम ब्रहामण ने बताया कि पतासी देवी का परिवार गरीब है, परिवार को मुआवजा राशि दिलवाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।

गौरतलब है कि खेतासर गांव के डेढ दर्जन लोग शनिवार को पिकअप में सवार होकर नागाणा धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि बालेसर क्षेत्र में 38 मील बस स्टेण्ड से कुछ पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पिकअप असंतुलित होकर सडक़ किनारे दो पलटी खा गई। जिसमें सवार चार जनों की मौत हो गई तथा बाकी घायल हो गये थे। घटना को लेकर दिनभर क्षेत्र में चर्चा का महौल बना रहा।


केबीनेट मंत्री खेतासर ने की एक लाख देने की घोषणा

राजस्थान राज्य बीज निगम अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर ने पीडि़त परिवार के घर पहुंच दु:ख प्रकट कर परिवार को एक लाख रूपये एवं अनाज देने की घोषणा की। वहीं खेतासर ने हाथोहाथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से फोन पर बात कर घटना के बारे में गहराई से जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंंत्री ने सहयोग के रूप में पैकेज राशि देने का भरोसा दिलाया। खेतासर ने अपने वाहन से पैर में फ्रेक्चर होने पर तीन गम्भीर घायलों को ईलाज करवाने के लिए वापस जोधपुर अस्पताल भेजा।