21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार पलटी, तहसीलदार के रीडर की मौत

बदरवास हाइवे पर नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला

2 min read
Google source verification
Car turn, tehsildar, reader's death, accident, rehabilitation,   shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

कार पलटी, तहसीलदार के रीडर की मौत

शिवपुरी /बदरवास. जिले के बदरवास क्षेत्र में स्थित हाइवे पर हादसों के होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविार की दोपहर में ही बदरवास के ग्राम सुमेला के पास कार पलटने से उसमें सवार राधौगढ़ तहसीलदार के रीडर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार होकर राधौगढ़ तहसीलदार के रीडर गोपाल (५६)पुत्र नारायण राजपूत रविवार की सुबह रामजीलाल पुत्र वंशी सेनी निवासी राधौगढ़ के साथ ग्राम खरैह में लकवा बीमारी की दवाई लेकर वापस अपने घर राधौगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनका वाहन बदरवास के ग्राम सुमेला के पास पहुंचा तो अचानक से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में गोपाल के सिर में व अन्य हिस्सो में गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी रामजीलाल सेनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


बाइक की टक्कर से महिला की मौत
पिछोर थानांतर्गत ग्राम सेमरी में एक महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरी निवासी महिला सियाबाई पत्नी हरदास लोधी उम्र 65 साल रविवार की सुबह जब शौच के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।