8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट के लिए पहले से आश्वस्त थे पब्बाराम विश्नोई, फलोदी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार उतरेंगे चुनावी मैदान में

टिकट की घोषणा के दौरान विश्नोई जम्भेश्वर नगर, लोहावट स्थित अपने निवास पर थे। घोषणा होते ही उनके घर पर खुशी का माहौल हो गया और लोग बधाई देने पहुंचने लगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 12 Nov 2018, 3:04 PM IST

elections in rajasthan 2018

jodhpur mla, politicians of jodhpur, Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Elections 2018, jodhpur news

जोधपुर. फलोदी से भाजपा के पब्बाराम विश्नोई टिकट मिलने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। हुआ भी यूं ही कि पब्बाराम विश्नोई को फलोदी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार मैदान में उतारा गया है। इससे पूर्व वे 2008 में भी भाजपा से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार के बाद भी लगातार जनता के बीच रहे और 2013 में जीतकर विधानसभा में गए। पब्बाराम एक शिक्षक की भूमिका से राजनीति में आए हैं।


- सीट-सामान्य
- उम्र-67
- पेशा- कृषि, सेवानिवृत प्रधानाचार्य व भारतीय सेना केसिपाही रहे
- राजनीतिक अनुभव- वर्तमान विधायक व पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, पूर्व जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष भाजपा
- प्रदेश में राजनीतिक आका-वसुंधरा राजे

घर पर खुशी का माहौल

टिकट की घोषणा के दौरान विश्नोई जम्भेश्वर नगर, लोहावट स्थित अपने निवास पर थे। घोषणा होते ही उनके घर पर खुशी का माहौल हो गया और लोग बधाई देने पहुंचने लगे। उसके बाद वे देर रात फलोदी में बापू नगर स्थित निवास पर पहुंचे। वे जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।