30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खबर में पढ़े भाजपा के किन पदाधिकारियों की लगी ड्यूटी

भाजपा ने जारी की शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करने वाले नेताओं की सूची
2 min read
Google source verification
jodhpur news,BJP campaign news,news. bjp news,

विधायक ने किया बूथ क्षेत्र में सम्पर्क

जोधपुर . भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व की बूथ सम्पर्क योजना के तहत जोधपुर में प्रवास योजना को अन्तिम रूप दे दिया गया है। शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार शहर के तीन विधानसभा क्षेत्र सूरसागर, जोधपुर शहर एवं सरदारपुरा के लिए वार्डवार वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जिम्मा सौंपा गया है।

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी
भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि वार्ड नम्बर 1 में राजेन्द्र गहलोत, 2 व ५ में राजेन्द्र बोराणा, 3 में देवेन्द्र सालेचा, 6 व ८ में वनिता सेठ, 7 में ज्ञानेश्वर भाटी, 4 में कैलाश भंसाली, 9 में राजेन्द्र राठी, 10 में पवन आसोपा, 11 में उमेश पलिया, 12 व १३ में सुनील भाटी, 14 में जितेन्द्रराज लोढ़ा, 15 व १६ में बुन्दू भाई, 17 में नाथूसिंह राठौड़, 18 में महेन्द्र शेखावत, 19 में आमीर पठान, 20 में नरेन्द्र कच्छवाह, 21 व २२ में भीमराज राखेचा, 65 में विमला गहलोत प्रवास करेंगी।

शहर विधानसभा
वार्ड नं. 23 प्रतिपालसिंह वालेचा, 24 में सुनील माथुर, 25 व २६ में देवेन्द्र शर्मा, 27 में पुरूषोत्तम मूंदड़ा, 28 में करणीसिंह खींची, 29 में महेन्द्र मेघवाल, 30 में मेघराज लोहिया, 31 में प्रसन्नचंद मेहता, 32 में सूर्यकान्ता व्यास, 33 में देवेन्द्र जोशी, 34 में इन्द्रा राजपुरोहित, 35 में अतुल भंसाली, 36 व ३७ में अशोक व्यास, 38 में सत्तार भाई, 39 में शशि प्रकाश प्रजापत, 40 में भंवर प्रजापत, 41 में अशोक बाहेती, 47 में अब्दुल नइम सिलावट, 48 में जगतनारायण जोशी प्रवास करेंगे।

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र
वार्ड नं. 42 में हिम्मताराम भाटी, 43 में ओमप्रकाश दैया, 44 में अमरलाल वर्गी, 45 में तयब अंसारी, 46 में सत्तार भाई, 49 में सुरेश मेघवाल, 50 में लक्ष्मीनारायण सोलंकी, 51 में महेन्द्र शेखावत, 52 में प्रेमदास वैष्णव, 53 में मधु सांखला, 54 में रमेश खटवानी, 55 व ६२ में महेन्द्र तंवर, 56 व ५८ में रेवतसिंह इन्दा, 57 में जगदीश धाणदिया, 59 डॉ. संगीता सोलंकी, 60 में धनराज मकवाना, 61 में रामेश्वर सोनी, वार्ड 63 व 64 में महापौर घनश्याम ओझा प्रवास करेंगे।

------------

विधायक ने किया बूथ क्षेत्र में सम्पर्क
सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास ने सम्पर्क से समर्थन अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के बूथ अध्यक्ष कैलाश मुथा, पुखराज गौड़ व वार्ड संख्या 22 के बूथ अध्यक्ष भरत भील, जगदीष गवासरिया, प्रतापसिंह, कैलाश ओड व प्रदीप से मिलने उनके घर पहुंची। केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से अवगत करवाया।