10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की ‘तीसरी आंख’ से बची लूट, तीन गिरफ्तार

- घोड़ों का चौक स्थित ज्वैलरी शोरूम से निकले वृद्ध से पुरी तिराहे पर तीन युवक बैग लूटकर भागे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Yamuna Shankar Soni

•

Updated: 10 May 2018, 2:02 AM IST

loot city in mp

loot city in mp

जोधपुर .पुलिस कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की बदौलत बुधवार को शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात के चंद ही मिनटों में तीनों लुटेरे पकड़ में आ गए। व्यस्ततम मार्गों में से एक पुरी तिराहे पर दोपहर ३.१७ बजे तीन युवकों ने पैदल वृद्ध से बैग लूट लिया। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर में ई-चालान बनाने को एलईडी पर मॉनिटरिंग कर रहे कांस्टेबल व वायरलैस ऑपरेटर की मदद से बने वीडियो के आधार पर उदयमंदिर थाना पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि बाड़मेर जिले में बालोतरा के पनगट रोड निवासी बाबूलाल (७०) पुत्र पन्नालाल सोनी घोड़ों का चौक स्थित ज्वैवल की दुकान से मोतियों की मालाएं खरीदकर बैग में रख पैदल रवाना हुए। अपराह्न ३.१७ बजे पुरी तिराहा पहुंचने पर तीन युवक आए और हाथ से बैग लूटकर भाग निकले। तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस कमांड एंड कन्ट्रोल रूम में मॉनिटरिंग कर रहे कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने वारदात देखकर वायरलैस ऑपरेटर रावताराम को सूचना देकर उदयमंदिर थाना पुलिस को मौके पर भेज दिया। तब तक तीनों लुटेरे भाग चुके थे।

वायरलैस ऑपरेटर रावताराम ने वारदात का वीडियो बना थाना प्रभारी को भेज दिया। इससे एएसपी सुधीर चौधरी व थानाधिकारी राजेश यादव ने तलाश शुरू की व हैड कांस्टेबल खुशालराम, चैन सिंह, परसाराम, कालूसिंह, शमशेर खां, कांस्टेबल विनोद, प्रदीप विश्नोई, रघुनाथ विश्नोई, विनोद, अकरम आदि ने नई सडक़ पर गारमेंट शोरूम के पास घोड़ों का चौक हरिजन बस्ती निवासी सुधीर उर्फ अजिया पुत्र (२०) सुनील कुमार वाल्मीकि, सिलावटों का बास निवासी अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद आरिफ व दर्पण सिनेमा के पीछे निवासी सिकन्दर उर्फ सिकिया पुत्र बून्दु खां को गिरफ्तार किया। बाबूलाल की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया गया है।