10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंदगी फैलाने वाले सात प्रतिष्ठानों को सीज करने की चेतावनी

नगर निगम ने अपशिष्ट को इधर-उधर फेंकने वाले सात प्रतिष्ठानों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इन प्रतिष्ठानों के आसपास रोज गंदगी के ढेर लग जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhishek Bissa

•

Updated: 9 May 2018, 11:18 PM IST

jodhpur nagar nigam

jodhpur nagar nigam

नगर निगम ने दो प्रतिष्ठानों पर चस्पा किए नोटिस


नगर निगम ने अपशिष्ट को इधर-उधर फेंकने वाले सात प्रतिष्ठानों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इन प्रतिष्ठानों के आसपास रोज गंदगी के ढेर लग जाते हैं। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन मौर्य ने जालोरी गेट मेडिकल मार्केट, गोल बिल्डिंग, सोजती गेट और सरदारपुरा बी रोड स्थित पांच अलग-अलगर टावर, शास्त्री नगर में कल्पतरू सिनेमा और सर्किट हाउस रोड स्थित मॉल को अंतिम नोटिस दिया है। ये प्रतिष्ठान अपशिष्ट को अन्य क्षेत्रों में डाल रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहयोग राशि भी नहीं दे रहे। निगम ने अनुज्ञा पत्र निरस्त कर प्रतिष्ठान सीज की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नोटिस नहीं लिया तो चस्पां किया

सरदारपुरा बी रोड और सोजती गेट स्थित टावर के प्रतिनिधियों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों प्रतिष्ठानों में नोटिस चस्पा कर दिए। अपशिष्ट उठाने वाली निजी फर्म के संचालक विनोद बारासा ने बताया कि टावर में स्थित प्रत्येक प्रतिष्ठान से ढाई सौ रुपए व आवासीय कॉलोनी में प्रति आवास से ५० रुपए मासिक लिए जाते हैं। इतनी कम राशि के बावजूद कई प्रतिष्ठान सहयोग नहीं कर रहे, इस कारण इनके आसपास गंदगी हो रही है।

दूसरी ओर शहर में जगह-जगह गंदगी का आलम है। गिरधर मंदिर वाली सड़क पर कई लोगों को नाक पकड़कर गुजरना पड़ता है। जबकि इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। हालात यह हो गए है कि इस रासते लोग जाने से गुरेज करने लगे हैं। भीतरी शहर की गलियां भी गंदगी से अछूती नहीं है। यहां सरकारी से ज्यादा निजी सफाईकर्मियों के भरोसे कार्य चल रहा है। कई वार्डों में बराबर सफाईकर्मी तक नहीं आ रहे है। इस कारण से लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में लोग वार्ड पार्षद व अधिकारियों को शिकायत कर थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।