
जोधपुर. मेहरानगढ़ म्यूयिम ट्रस्ट व जयपुर विरासत फ ाउंडेशन की मेजबानी में शुरू हुए सुरों के सतरंगी कारवां के दूसरे दिन गुरुवार सुबह जसवंत थड़ा पर महेशाराम मेघवाल के भजनों की प्रस्तुति के साथ रिफ डॉन का आगाज हुआ। दिन भर फोर्ट फेस्टिविज के तहत दुर्ग में लोक लहरी बिखरे गई। चोखेलाव बाग में पहली बार कालबेलिया व घूमर नृत्य का प्रशिक्षण सत्र हुआ। चोखेलाव बाग में कश्मीरी कलाकार नूर मोहम्मद, कश्मीरी रबाब और विभा सर्राफ सूफियाना कलाम पेश किया। शाम को लिविंग लेजेंड्स के तहत जनाना ड्योढ़ी के मुख्य स्टेज पर मोहनी देवी, फारसी कलाकार मकान के साथ संगत तथा शफी नूर ग्रुप की प्रस्तुति आकर्षक का केन्द्र रहे।