20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
झगड़े के बाद हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / झगड़े के बाद हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला

झगड़े के बाद हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला

- वृद्धा सहित दो महिलाएं व एक अन्य युवक भी घायल- मानसागर खटीक मोहल्ला में युवकों का खूनी मंजर, दस गिरफ्तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 20 Sep 2021, 1:26 AM IST

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत मानसागर खटीकों का मोहल्ला में आपसी रंजिश के चलते रात्रि जागरण में झगड़े के बाद तलवार और पाइप-सरियों से लैस कुछ युवकों ने रविवार दोपहर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवक का सिर फट गया और दोनों पांव में चोट आई। वहीं, एक अन्य युवक व वृद्धा सहित दो महिलाएं भी घायल हो गईं। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर दस जनों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर दूसरी पोल के बाहर मानसागर खटीकों के मोहल्ले में परिवार के दो पक्षों के बीच रंजिश है। अनंत चतुदर्शी के उपलक्ष में शनिवार रात मोहल्ले में जागरण था, जहां विरोधी पक्ष का युवक जा पहुंचा और विवाद करने लगा। जिससे वहां झगड़ा हो गया। बाद में वह युवक चला गया।

इसको लेकर रविवार दोपहर एक पक्ष के सात-आठ युवक तलवार, लोहे के पाइप, सरिए आदि से लैस होकर आए और झालरा बेरा के पास खड़े अजय पुत्र कैलाश खटीक पर हमला कर दिया। उसके मामा कमलेश ने बीच-बचाव किया। इस पर हमलावर कमलेश पर टूट पड़े। तलवार, लोहे के पाइप व सरियों से अंधाधुंध वार किए। जिससे उसका सिर फट गया और वहीं पर गिर गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी शांतिदेवी व मां कंचन देवी वहां आईं और मदद के लिए आवाज लगाई। हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और अंधाधुंध वार कर दिए। कैलाश के भी चोटें आईं। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर हमलावरों को रोका।
पुलिस वारदातस्थल पहुंची और घायल कमलेश, अजय, उसके पिता कैलाश, मां कंचनदेवी व दादी शांतिदेवी को महात्मा गांधी अस्पताल भेजा।

साथ ही हमले में शामिल मनोहरलाल पुत्र कालूराम खटीक, रविन्द्र पुत्र संतोष खटीक, भरत पुत्र अशोक नागौरा, विशाल पुत्र चंपालाल, उसका भाई विकास, संतोष पुत्र भंवरलाल, देवीलाल पुत्र शंकरलाल, घनश्याम पुत्र मनोहरलाल, पुखराज और भवानी पुत्र कंवरलाल चंदेल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जानलेवा हमले के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया जाएगा। घायल कैलाश की तरफ से सोनू, सुरेश, मनोहर, पुखराज, रवि, देवीलाल आदि के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया।
खून निकलने के बावजूद करते रहे हमला

हमलावरों ने कमलेश पर धारदार हथियार व पाइप से बेरहमी से हमला किया। उसका सिर फट गया और दोनों पांव में चोट आई। एक-दो युवकों ने बीच-बचाव के प्रयास किए, लेकिन हमलावर नहीं रूके। घायल लहुलूहान हो गया। वह सड़क पर गिर गया। इसके बावजूद हमलावर वार करते रहे। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़