5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के स्टार लॉयन जीएस ने जयपुर में ली आखिरी सांस

माचिया जैविक उद्यान के स्टार वन्यजीव लॉयन जीएस ने जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बुधवार को आखिरी सांस ली। लॉयन जीएस माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर से इसी वर्ष फरवरी में नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर भेजा गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 17 Aug 2023, 4:24 PM IST

patrika_news__4.jpg

जोधपुर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। माचिया जैविक उद्यान के स्टार वन्यजीव लॉयन जीएस ने जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बुधवार को आखिरी सांस ली। लॉयन जीएस माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर से इसी वर्ष फरवरी में नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर भेजा गया था। जयपुर में शेरनी तारा के साथ उसका जोड़ा बनाया गया था। माचिया जैविक उद्यान के उपवन प्रबंधक संदीप कुमार छ्लानी ने बताया कि करीब 10 वर्षीय जीएस गुजरात से जोधपुर लाया गया था। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने लॉयन की मौत का कारण कार्डियाक अरेस्ट होना बताया है। लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा। मृत लॉयन का विसरा सेम्पल आइवीआरआइ बरेली भेजा गया है। लॉयन जीएस व आरटी जोड़े को सितम्बर 2016 में जूनागढ़ व सक्कर बाग जू से जोधपुर माचिया जैविक उद्यान लाया गया था।

यह भी पढ़ें : दूसरी क्लास के बच्चे को रूम में बंद कर चला गया स्टाफ, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

छूट गया शेरनी का साथ : लॉयन जीएस के निधन से माचिया जैविक उद्यान में उसकी साथी शेरनी आरटी को अब एकाकी जीवन व्यतीत करना पड़ेगा। इस जोड़े ने माचिया में करीब छह साल साथ बिताए और कई शावकों को जन्म दिया। इससे पहले भी माचिया जैविक उद्यान से तीन साल पहले जयपुर के नाहरगढ़ भेजे गए युवा लॉयन कैलाश की भी मौत हो गई थी। युवा लॉयन कैलाश भी लॉयन जोड़ा जीएस और आरटी की संतान था।