10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपिंग स्टेशन मामले पर गरमाई राजनीति, जीजी आज देंगी धरना

विधायक व्यास ने 26 जून को डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद ही डंपिंग स्टेशन को हटाने के लिए धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी थी
2 min read
Google source verification
kaylana_road_dumping_station.jpg

जोधपुर। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास शुक्रवार को कायलाना रोड स्थित डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगी। दूसरी तरफ डंपिंग स्टेशन हटाने के मामले में विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच वाक युद्ध खत्म नहीं हो रहा है। दरअसल, विधायक व्यास ने 26 जून को डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद ही डंपिंग स्टेशन को हटाने के लिए धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी थी। चेतावनी के बाद निगम दक्षिण के आयुक्त उत्सव कौशल ने यहां का दौरा करके डंपिंग स्टेशन की नियमति सफाई के साथ ही चारों तरफ लोहे की शीट्स लगाने के लिए कहा था, लेकिन विधायक और स्थानीय जनता डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग पर ही अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पत्नी को नोटिस में तीन बार तलाक-तलाक लिख तलाक दिया

सभी समस्याओं पर धरना देती तो अच्छा रहता

जोशी ने फिर कहा कि विधायक सूरसागर की सभी समस्याओं को लेकर धरना देती तो अच्छा रहता। डंपिंग स्टेशन से एक किलोमीेटर दूर बंगाली क्वार्टर में भी नाले की समस्या है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य समस्याएं हैं। उन समस्याओं को भी शामिल कर लेती तो सही रहता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह चुके हैं, विधायक जो मांगेंगे वो मिल जाएगा। विधायक को इन परेशानियों का समाधान मुख्यमंत्री ने मांगना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 48 घंटों तक भारी बारिश के लिए रहें तैयार

अपग्रेडेशन के लिए 43 लाख के टेंडर जारी

इधर, प्रताप नगर कायलाना रोड पर स्थित डंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए 43 लाख रुपए का टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही इस डंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य शुरु किया जाएगा। गुरुवार को आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल ने निगम अधिकारियों के साथ एक बार फिर कायलाना डंपिंग स्टेशन का दौरा किया और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। इस बजट से डंपिंग स्टेशन की चार दीवारों की मरम्मत, 12 फीट ऊंची टिन शेड और फाटक लगाने का कार्य किया जाएगा। डंपिंग स्टेशन पर दो-दो सिक्योरिटी गार्ड राउंड द क्लॉक ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। साथ ही कचरा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम पेनेल्टी लगाने और वाहन को जब्त करने की कार्रवाई करेगा।


आयुक्त पहुुंचे तो जनता बोली हटाओ डंपिंग स्टेशन

सियासी वाकयुद्ध के बीच नगर निगम दक्षिण आयुक्त उत्सव कौशल फिर से गुरुवार को डंपिंग स्टेशन का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने यहां जनता से समझाइश भी की, लेकिन लोगों का कहना था कि उन्हें यहां डंपिंग स्टेशन नहीं चाहिए। इसे हटाना होगा। स्टेशन हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों के सोशल मीडिया ग्रुप्स पर भी दिन भर मैसेज चलते रहे।