17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जीरे की जगह उगा रहे प्याज और मिर्च
Play video

जीरे की जगह उगा रहे प्याज और मिर्च

- पर्यावरण, पानी व प्रदूषण व पीएचईडी की कार्यशाला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 1 Apr 2018, 8:26 PM IST

जोधपुर . मारवाड़ में जहां पानी की बहुत कमी है और भू-जल लगातार नीचे गिरता जा रहा है, वहां जीरा व रायड़ा उगाने के बजाय किसान प्याज और मिर्च में पानी डाल रहे हैं। वे बचे-खुचे पानी का भी दोहन कर धरती खोखली कर रहे हैं। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की ओर से पर्यावरण, पानी व प्रदूषण पर रविवार को यहां इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने कही। कार्यशाला में काजरी निदेशक डॉ. ओपी यादव ने कहा कि बाजरा, मूंग व मोठ मरुप्रदेश की पारंपरिक फसलें रही हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से किसान अधिक लाभ लेने के चक्कर में प्याज जैसी फसलें ले रहे हैं। इसकी फसल में पांच गुना अधिक पानी लगता है। इस वजह से जल की कमी से जूझने वाला यह राज्य एेसी फसलों के माध्यम से अपना पानी दूसरे राज्यों में निर्यात कर रहा है। आने वाले समय में इसका परिणाम घातक होगा।

—

किसान जानते ही नहीं

मण्डोर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलराजसिंह ने कहा कि अधिकतर किसानों को कीटनाशकों और उवर्रकों का समुचित इस्तेमाल करना नहीं आता। इस वजह से वे फसलों के लिए लाभदायक कीटों को भी मार देते हैं। लौकी जैसी फसलों में सुबह- सुबह मधुमक्खियां पोषण करती हैं। एेसे में इन फसलों पर केवल शाम को ही कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए।

व्याख्यान और सुझाव

पीएचईडी के शेखर हर्ष ने भू-जल और जल संसाधन विभाग को एक करने का सुझाव दिया। पीएचईडी के पूर्व मुख्य अभियंता केएमएल माथुर ने भी विचार व्यक्त किए। प्रो. एसके शर्मा ने प्रदूषण और उससे होने वाले प्रभावों के बारे में बताया। पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयसिंह चौधरी और अधीक्षण अभियंता डीके पेडिवाल ने भी पर्यावरण व पानी से सम्बन्धित मुद्दों पर व्याख्यान दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़