पुलिस अधीक्षक (एसीबी) अजयपाल लाम्बा के अनुसार बीजेएस कॉलोनी निवासी करणसिंह पुत्र केसरसिंह राठौड़ की बोरानाडा के सेज में विष्णु इंटरनेशनल नामक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री है, जहां उसने बिजली का अस्थाई कनेक्शन ले रखा है, जिसे काट कर वह स्थाई बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। इसके लिए उसने बोरानाडा स्थित डिस्कॉम के एईएन ऑफिस में सम्पर्क किया। वहां से एमटीआर किशोर पुत्र पोकरदास जोशी ने उससे इस कार्य के बदले पांच हजार रुपए मांगे। इसकी उसने एसीबी में शिकायत की। गोपनीय सत्यापन करवाए जाने पर आरोपी के रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।