6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्स के आइसीयू में भर्ती आसाराम की सुरक्षा को लेकर सामने आई ऐसी बड़ी अपडेट

एम्स के आइसीयू में भर्ती आसाराम की सुरक्षा को लेकर विवाद हो गया। मामले में एम्स ने पुलिस को पत्र लिखकर गार्ड हटाने तक आग्रह कर दिया। पुलिस ने आसाराम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सुरक्षा जारी रखी है।

less than 1 minute read
Google source verification
asaram.jpg

एम्स के आइसीयू में भर्ती आसाराम की सुरक्षा को लेकर विवाद हो गया। मामले में एम्स ने पुलिस को पत्र लिखकर गार्ड हटाने तक आग्रह कर दिया। पुलिस ने आसाराम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सुरक्षा जारी रखी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस गार्ड और एम्स स्टाफ के बीच विवाद हो गया। एम्स प्रशासन ने निदेशक से दुर्यव्हार करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर पुलिसकर्मी ने आसाराम समर्थकों की आवाजाही की आशंका से वहां पहुंचे एम्स अधिकारियों को टोकना बताया। उधर, वार्ड अटैण्डेंट ने पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा गार्ड को हटाने का आग्रह किया। पत्र में लिखा गया है कि गार्ड वार्ड के अंदर रहते हैं और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में ताउम्र सजा काट रहे आसाराम को तबीयत खराब होने पर 9 जनवरी को एम्स लाया गया था। आइसीयू में भर्ती किया गया। वार्ड के बाहर पुलिस लाइन से तीन पुलिसकर्मियों की गार्ड तैनात है।

यह भी पढ़ें- Budget 2024 से राजस्थान को मिली कई सौगात, 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ मिलेगी ये सब सुविधा

गार्ड का कहना है कि शाम को एम्स अधिकारी के साथ कई लोग एकाएक आइसीयू में जाने लगे। उन्हें टोका तो विवाद हो गया। इस मामले में बासनी थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह का कहना है वार्ड अटैण्डेंट ने पत्र लिखकर गार्ड को हटाने का आग्रह किया है। वहीं एम्स के पीआरओ डॉ. जीवन विश्नोई ने कहा कि पुलिसकर्मी आईसीयू के अंदर बैठकर मोबाइल चला रहा था। निदेशक के टोकने पर वह बदतमीजी पर उतर आया। वे आशाराम समर्थकों के साथ नहीं बल्कि अस्पताल अधीक्षक, उप अधीक्षक और मेडिकल बोर्ड के साथ आईसीयू में आसाराम की जांच करने गए थे।

यह भी पढ़ें- भजनलाल सरकार की तैयारी, शिक्षा विभाग ने दिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में बदलाव के निर्देश