11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सकों की हड़ताल के बीच जोधपुर के इस नशेड़ी डॉक्टर ने कर डाला ये काम, पुलिस की भी फूली सांसे

इस चिकित्सक को इस हालत में देख कर लोग क्या पुलिस तक के होश फाख्ता हो गए।

2 min read
Google source verification
doctor fainted in locked car

doctor locked himself in car, Doctors strike, doctors strike in rajasthan, doctors in jodhpur, hospitals in jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . एक तरफ जहां चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों की जान पर बन आई है। वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी अस्पताल के एक मेडिकल ऑफिसर एमओ शुक्रवार रात एक बजे सरदारपुरा सी रोड शराब के नशे में धुत्त बंद कार में मिला। इस चिकित्सक को इस हालत में देख कर लोग क्या पुलिस तक के होश फाख्ता हो गए। नशे में सड़क के बीच कार बंद करके वह अचेत हो गया था। एयर कण्डीशन बंद होने से कार में गैस भर चुकी थी। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने समय रहते उसे बाहर निकालकर जान बचाई और छात्रावास भेजा।

दरअसलए रात करीब एक बजे जलजोग चौराहे से सरदारपुरा सी रोड जाने वाली रोड पर पुलिस स्टेशन से कुछ पहले सड़क पर एक कार खड़ी नजर आई। आस-पास शोरूम के कर्मचारी बाहर आए तो कार में चालक सीट पर एक व्यक्ति अचेत हाल में नजर आया। कार का इंजन व एसी बंद था। अंदर गाने बज रहे थे। सेन्ट्रल लॉक होने से न तो गेट खुल पा रहे थे और न ही कोई कांच खुला था। गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। कार पर डण्डे बजाए और आवाज लगाईए लेकिन चालक सीट पर नशे में धुत्त व्यक्ति पर जूं तक नहीं रेंगी। एसी बंद होने से गैस की वजह से कार अंदर से एयर टाइट हो चुकी थी।

काफी मशक्कत के बावजूद न तो कांच खुला और न ही युवक को होश आया। गैस की वजह से एयर टाइट होने से उसकी जान को खतरे की आशंका होने लगी। आखिरकार पहले से क्षतिग्रस्त साइड मिरर से पुलिस ने गैस निकलने के लिए जगह बनाई। धुएं के रूप में गैस बाहर निकली। कुछ देर बाद चालक को होश में लाकर बाहर निकाला गया। जांच करने पर पता लगा कि नशे में धुत्त युवक महात्मा गांधी अस्पताल का एमओ है। उसके मोबाइल से पुलिस ने परिचित को मौके पर बुलाया और एमओ को छात्रावास भेजा।