11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरे की छुट्टियां खत्म, हाईकोर्ट में कल से नजर आएगी रौनक

हाईकोर्ट में सोमवार को 11 सौ और मंगलवार 12 सौ से अधिक मामले सूचिबद्ध

less than 1 minute read
Google source verification
Dussehra holidays end, high court will be seen Ronak from tomorrow

The Rajasthan High Court, Jodhpur

जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में नौ दिनों के दशहरा अवकाश के बाद सोमवार से नियमित सुनवाई शुरू होगी। हाईकोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कॉज लिस्ट के अनुसार सप्ताह के पहले दो दिन दो डबल और छह सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए क्रमश: 1108 और 1239 मुकदमें सूचिबद्ध हैं।

सोमवार की सूची में 5 और मंगलवार की सूची में नई सडक़ स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम की जमीन पर प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्र्किंग मामले सहित 16 जनहित याचिकाएं भी शामिल हैं। सोमवार को अपराह्न 3.45 बजे तक सुनवाई होगी। इसके बाद अधिवक्ता मोतीसिंह चारण के निधन पर रेफरेंस होगा।

सीजे अगले सप्ताह जयपुर में सुनवाई करेंगे जबकि जोधपुर मुख्यपीठ के कोर्ट संख्या दो में जस्टिस संगीत लोढा और दिनेश मेहता, कोर्ट संख्या 3 में निर्मलजीत कौर व विनीत माथुर सुनवाई करेंगे। कोर्ट संख्या 4 में जस्टिस संदीप मेहता, 5 में जस्टिस पीके लोहरा, 6 में जस्टिस विजय विश्नोई, 7 में जस्टिस अरुण भंसाली, 8 में जस्टिस डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी और कोर्ट संख्या 11 में जस्टिस मनोज गर्ग सुनवाई करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग