जोधपुर शहर में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। शहर के बनाड़, शिकारगढ़, चौपासनी, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, बासनी, मधुबन, कमला नेहरू नगर, शिप हाऊस, सरस्वती नगर, शास्त्रीनगर, प्रतापनगर, पावटा, सिवांची गेट सहित भीतरी शहर आदि क्षेत्रों में भूकंप के महसूस किए गए। वहीं ग्रामीण इलाकों बिलाड़ा, आगोलाई व लूणी आदि क्षेत्रों में आए भूकंप के झटकों से घरों में रखी हुए वस्तुएं हिलती नजर आई। लोग कुछ समझ पाते तब तक कम्पन तेज हो गया। यह कम्पन करीब ३.२३ बजे महसूस किया गया। कुछ सेकेंड्स के लिए आए इस भूकंप की पुष्टी पुलिस ने भी की है। जैसे ही लोगों को आभास हुआ कि ये भूकम्प के झटके हैं। तो लोग आनन-फानन में घरों से निकलकर बाहर खुले स्थान की तरफ भागे। भूतल पर रहने वाले लोगों को इनका असर कम महसूस हुआ। लेकिन तीसरी-चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों को इनके झटके ज्यादा महसूस हुए। सड़कों और गली मोहल्ले में एकत्र लोग सिर्फ भूकम्प के चर्चा करते नजर आए।