2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elections 2018: : भाजपा के विजय वालंटियर्स बनाएंगे रणनीति,बूथ के विस्तारक-वालिंटियर्स को पदाधिकारियों ने टिप्स दिए

जोधपुर. भाजपा के विजय वालंटियर्स रणनीति बनाएंगे । चार संभागों के 102 बूथ के विस्तारक-वालिंटियर्स को पदाधिकारियों ने टिप्स दिए।    
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 24, 2018

Elections 2018: BJP's Vijay Volunteers will make strategy

Elections 2018: BJP's Vijay Volunteers will make strategy

जोधपुर.भाजपा के जोधपुर, बीकानेर, कोटा व उदयपुर संभाग बूथ विजय वॉलंटियर्स और विस्तारक कार्यशाला बुधवार को जोधपुर में हुई। चार संभाग के 102 विधानसभा के वॉलिंटियर्स व विस्तारकों को चुनाव में बूथ जीतने का प्रशिक्षण दिया गया। जैसलमेर रोड स्थित अमृतम पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने की।

उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने को कहा

उन्होंने पोकरण शक्ति परीक्षण, नरेन्द्र मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक व सेना का मनोबल बढ़ाने जैसी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने को कहा। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बूथ विजय वॉलंटियर्स को दूसरे मण्डल में जाकर काम करने और भाजपा के नए-पुराने कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर के विधानसभा चुनाव जीतने की रचना बनाने के टिप्स दिए। विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक चुन्नीलाल गरासिया ने विस्तार से योजना के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने दुपट्टा पहना कर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। महापौर ओझा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राज्यसभा मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, जगदीश देवासी, जोधपुर जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, उप महापौर देवेंद्र सालेचा, विजेन्द्र पूनिया, हरिहर हेमराज मीणा, महेंद्र मेघवाल, अतुल भंसाली, ब्रह्मसिंह चौहान, नरेश सुराणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित मौजूद रहे।