17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को रात में की जा रही बिजली आपूर्ति बनी जान पर भारी, अब तक हुई दो मौतें

डिस्कॉम रात दस से सुबह पांच बजे तक के ब्लॉक में सिंचाई के लिए करता है बिजली आपूर्ति  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Chen Raj

•

Updated: 20 Dec 2017, 4:30 PM IST

farmer died due to electricity supply in night

electricity supply in jodhpur, protest of farmers in Jodhpur, farming in jodhpur, jodhpur discom, power cut in jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . प्रदेश में सर्दी के बीच डिस्कॉम किसानों को दर्द दे रहा है। डिस्कॉम की ओर से रात के ब्लॉक में सिंचाई के लिए की जा रही बिजली आपूर्ति किसानों के लिए जान पर भारी पड़ रही है। एक दिन पूर्व बारां व भरतपुर जिले में सर्दी में सिंचाई करते समय दो किसानों की मौत के बाद आपूर्ति पर सवाल उठने लगे हैं। किसानों की मजबूरी है कि उन्हें रात को ही बिजली मिलती है। इस कारण खेत में रहना जरूरी है, लेकिन डिस्कॉम चाहे तो देर रात के इस ब्लॉक में बदलाव कर राहत दे सकता है।


अभी इस प्रकार मिल रही है बिजली

प्रदेश में किसानों को तीन ब्लॉक में बिजली दी जा रही है। दिन में छह घंटे व रात में सात घंटे बिजली दी जा रही है। सुबह पांच से ग्यारह बजे तक, दोपहर ग्यारह बजे शाम पांच बजे तक व रात दस से सुबह पांच बजे तक ब्लॉक के हिसाब से किसानों को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। जिन किसानों को रात दस से सुबह पांच बजे तक के ब्लॉक में बिजली आपूर्ति होती है, उनके लिए बड़ा संकट पैदा हो गया है। रात में बिजली मिलने के कारण सिंचाई करना भी जरूरी है। साथ ही सर्दी के बीच सिंचाई करें तो जान पर खतरा मंडराने लगा है। बारां व भरतपुर में दो किसानों की मौत इस प्रकार ही हुई। इसके बाद किसान अब इस ब्लॉक में बदलाव की मांग करने लगे हैं।


डिस्कॉम की अपनी समस्या

डिस्कॉम की मानें तो उनकी समस्या अजब है। डिस्कॉम का कहना है कि जहां पावर ट्रांसफार्मर नहीं है और जहां बिजली का पूरा ढांचा व आपूर्ति सिस्टम ठीक नहीं है, वहां रात के ब्लॉक में बदलाव करना मुश्किल है। इधर, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि तुलछाराम सिंवर ने दो किसानों की मौत के बाद बिजली आपूर्ति के ब्लॉक में बदलाव करने की मांग की है।

मुश्किल है बदलाव


रात में सर्दी में सिंचाई करना मुश्किल होता है। यह सहीं है, लेकिन रात के ब्लॉक में बिजली शेड्यूल के हिसाब से बिजली दी जा रही है। इसमें बदलाव मुश्किल है।

- एमएल मेघवाल, अधीक्षण अभियंता, जोधपुर जिला वृत्त