6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेडिकल हेरिटेज ने जोधपुर को दिखाया कला का नया स्वरूप, विदेशी भी पहुंचे देखने

फार्म स्टूडियो के तत्वावधान में तूरजी के झालरा में शॉर्ट आर्ट वीडियो का प्रदर्शन किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 7 Dec 2017, 4:57 PM IST

art exhibition in jodhpur

artist of jodhpur, historical step wells, art of jodhpur, art exhibition, historical places of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . सूर्यनगरी लोगों के बीच सांस्कृतिक राजधानी के नाम से भी जानी जाती है। एेसे में यहां की संस्कृति, परंपरा, खानपान और पहनावा हमेशा से ही समृद्ध रहा है। इनके दीवानों में विदेशी भी शामिल है। फिर बात यदि यहां के कलाकारों की करी जाए तो कहना ही क्या...। यहां आए दिन विभिन्न कलाकारों की ओर से कई प्रकार के आर्ट वक्र्स की प्रदर्शनी आदि लगाई जाती है। इन्हें निहारने स्थानीय लोगों सहित विदेशी सैलानी भी आते हैं। इस कड़ी में बीते दिनों फार्म स्टूडियो के तत्वावधान में तूरजी के झालरा में शॉर्ट आर्ट वीडियो का प्रदर्शन किया गया था। अपने अलग अंदाज और कलेवर लिए इस प्रदर्शन ने शहर को कला का नया रूप प्रस्तुत किया। जिसे देखने वाले भी एक बारगी रोमांचित हो गए और इसे सराहा।

'रेडिकल हेरिटेज' शीर्षक से इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सूर्यनगरी की एेतिहासिक संस्कृति के सौंदर्य का प्रदर्शन किया गया। वाघाराम चौधरी और कनाडा की नृत्य कलाकार मोनीक रोमेइको की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी में कलाकारों की ओर से रंगों के सामंजस्य, मानव का आपसी जुड़ाव और जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। चौधरी ने बताया कि इसे न्यू मीडिया आर्ट कहा जाता है। झालरे के कलात्मक सौंदर्य के साथ यह प्रदर्शनी शहरवासियों सहित विदेशी सैलानियों को लुभा रही है।

नृत्य कलाकार मोनीक ने बताया कि वे गत दिनों चडीगढ़ में थी। वहां उन्हें इस प्रकार की कला के प्रदर्शन का विचार आया। उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेंटिंग बनाने की विचारधारा को वीडियो के माध्यम से बताने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसमें व्यक्ति के मन में उठने वाले विचारों और उनके क्रियान्वयन के बारे में बताया गया है। चौधरी ने मन की गति को अपने आर्ट वर्क वीडियो के माध्यम से बयां किया है। झालरे की दीवार पर प्रदर्शित इस नई कला में भारत सहित कनाडा आदि देशों की संस्कृतियों का मिलाजुला रूप देखने को मिला। इसमें मन की गतिविधियों और उसमें उठते भावों को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। झालरे को निहारने पहुंचे कई विदेशी सैलानी भी यहां आकर ठहर गए और इससे जानने के लिए उत्सुक नजर आए।