
pakistan spy, pakistan spy in india, Pakistan Spy in Rajasthan, fake calls, fake calls in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
विकास चौधरी/जोधपुर. पाकिस्तानी जासूस हमारे देश की महत्वपूर्ण व सामरिक सूचनाएं हासिल करने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाने लगे हैं। वे अब पाक से भारतीय सिम से यहां कॉल कर एेसी सूचनाएं लेने का नापाक प्रयास कर रहे हैं। यदि आपको भारतीय सिम से कोई अनजान शख्स कॉल कर इस तरह की सामरिक सूचनाएं मांगे तो सावधान हो जाए। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर दौरे में ऐसी ही नापाक करतूत सतर्क भारतीय गुप्तचर एजेंसियों ने विफल कर दी।
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर गत २८ सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर दौरे में कवरेज के दौरान जोधपुर के एक पत्रकार के पास पाक जासूस का एेसा ही कॉल आया। उसने खुद को पंजाब में एक समाचार पत्र का रिपोर्टर बताते हुए प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी मांगी। उस समय तक प्रधानमंत्री जोधपुर नहीं पहुंचे थे। एेसे में उस व्यक्ति ने कहा कि वह शाम को वापस सम्पर्क करेगा। यह कॉल एक भारतीय कम्पनी की सिम से की गई थी। इसलिए पत्रकार को संदेह भी नहीं हुआ। यह जासूस भारतीय गुप्तचर एजेंसियों के सर्विलांस पर है। उसकी सारी बातें सुनीं जा रही थी।
सर्विलांस से यह जानकारी पता लगते ही गुप्तचर एजेंसी के अधिकारी ने पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमनदीप सिंह कपूर से सम्पर्क किया और उन्हें यह जानकारी दी। साथ ही आग्रह किया कि वे पत्रकार को आगाह करे कि वह उस जासूस के झांसे में न आए और शाम को उसे पीएम दौरे की जानकारी नहीं दे।
डीसीपी ने आईपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुधीर चौधरी को इस बारे में निर्देश दिए। आईपीएस चौधरी ने पत्रकार को सावधान कर दिया। जिसके चलते पीएम दौरे की जानकारी लेने का उसका प्रयास विफल हो गया। आईपीएस अधिकारी सुधीर चौधरी ने पत्रकार के पास एेसा फोन आने व उन्हें सावधान करने की पुष्टि की है।
Published on:
08 Oct 2018 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
