
Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Assembly elections 2018, jodhpur news, jodhpur news in hindi
विकास चौधरी/जोधपुर. विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही तस्करों के सक्रिय होने और मेवाड़ के साथ झारखण्ड से अफीम और डोडा पोस्त की बड़ी खेप मारवाड़ आने की आशंका है। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने इन मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कमर कस ली है। राज्यभर में 7 दिसंबर को मतदान प्रस्तावित है। ऐसे में तस्करों को उम्मीद है कि मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की ‘मनवार’ होगी। इसके लिए तस्कर अभी से मादक पदार्थ व अवैध शराब का स्टॉक करने लगे हैं। चुनाव के करीब आने तक तस्करी और बढऩे की आशंका है।
बड़े तस्करों की सूची बनाई
एनसीबी ने जिले के तस्करों की सूची बनाकर उन पर नजर रखनी शुरू कर दी है। झारखण्ड व मेवाड़ से आने वाले तस्करों के रूट पर भी ब्यूरो की पैनी नजर है।
मुखबिर की सूचना पर निर्भर सुरक्षा एजेंसी
तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह मुखबिर पर निर्भर होता जा रहा है। उनकी पुख्ता सूचना मिलने पर ही तस्कर हत्थे चढ़ रहे हैं। बदले में तस्करों को भी रिवॉर्ड मिलता है।
ट्रक में पकड़ा था दो हजार दो सौ किलो डोडा पोस्त
जिले की बालेसर थाना पुलिस ने गत चार अक्टूबर को पशु आहार से भरा एक ट्रक पकड़ा था। उसमें से 2240 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया था। कोटा निवासी चालक व बारां निवासी खलासी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पोकरण के लिए पशु आहार ले जा रहा था।
इनका कहना है
‘ब्यूरो ने पिछले कुछ समय में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयां की है। चुनाव के मद्देनजर अफीम व डोडा पोस्त की तस्करी बढऩे की आशंका है। इसकी रोकथाम के लिए ब्यूरो भी पूरी तरह तैयार है।’
विजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो जोधपुर।
Updated on:
08 Oct 2018 04:17 pm
Published on:
08 Oct 2018 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
