जोधपुर में रोजाना पचास हजार लीटर घी की खपत होती है। यहां 60 से अधिक ब्रांड बाजार में हैं। इनमें दो दर्जन ब्रांड एगमार्ग भी नहीं हैं। पंजाब, ग्वालियर, जयपुर, गुजरात, दक्षिणी प्रांत व धौलपुर क्षेत्र से यहां घी पहुंच रहा है। यहां नकली घी माफिया सक्रिय हो चुका हैं। वे गुपचुप तरीकों से नामी ब्रांड के टीन में पॉम ऑयल से बने नकली घी को पैक कर बाजार में बेचने लगे हैं। असली जैसी पैकिंग के कारण आमजन इसमें फर्क समझ नहीं पाता है। माफिया इस नकली घी को होलसेल में 2 हजार रुपए प्रति टीन के हिसाब से बेच रहा है। रिटेल में यह माल पूरे दाम पर बिक जाता है। बाड़मेर, सुमेरपुर, बालोतरा व बीकानेर क्षेत्र से भी भारी मात्रा में नकली घी यहां पहुंच रहा है। सूत्रों की मानें तो रोजाना 3 हजार लीटर नकली घी जोधपुर में बिक रहा है।